ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

हर ब्लॉक में पांच आदर्श ग्राम बनाए जाएंगे : कौशिक

नई टिहरी(आरएनएस)। पंचायती राज और आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश के हर ब्लॉक में पांच आदर्श ग्राम बनाए जा रहे हैं। योजना को मूर्त रूप देने के लिए पंचायत विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर कार्य करेंगे। चारधाम यात्रा में पहली बार आयुष को भी जोड़ा गया है। आपदा प्रबंधन के कार्यों के लिए प्रत्येक जिले को एक करोड़ दिए जा रहे हैं। पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री कौशिक ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में पांच आदर्श ग्राम बनाए जा रहे हैं। इसको लेकर ठोस नीति तैयार की जा रही है। आदर्श ग्राम बनाने के लिए कितने मुख्य बिंदुओं पर फोकस जाए। इसके लिए पंचायत विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के उच्चाधिकारियों की संयुक्त बैठक इसी सप्ताह होनी है। हर ब्लाॅक में ब्लाॅक अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और जनप्रतिनिधि चयनित गांवों की मॉनिटरिंग करेंगे। राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और आपदाओं की संवेदनशीलता को देखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर विशेष जोर दिया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, नगर पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज खत्री आदि मौजूद रहे।