ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

कार दुर्घटना में चार महिलाएं घायल

नई टिहरी(आरएनएस)। थाना क्षेत्र में नैल-थापला रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे कार में सवार चार महिलाएं घायल हो गई। वाहन दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर पीएचसी पिलखी में भर्ती कराया। वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक दिनेश बल्लभ ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शिक्षिका नीता अपनी कार से पिलखी की तरफ आ रही थी। उनके साथ कार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला देवी, नैल निवासी नंदिनी और स्नेहा भी सवार थी। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे कार चालक नीता (42) पत्नी जयप्रकाश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला देवी (40) पत्नी सोहन लाल, नंदिनी (16) और स्नेहा (15) दोनों पुत्री प्रदीप कुमार सभी निवासी पिलखी थाना घनसाली घायल हो गई। उन्होंने बताया कि नीता और उर्मिला के सिर में ज्यादा चोट लगी है। जिससे उन्हें पिलखी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। जबकि दोनों लड़कियों के पैर में चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर किया गया है।