ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

अल्मोड़ा: ताकुला ब्लॉक में यह क्षेत्र बना माइक्रो कन्टेनमेंट जोन, मिले 67 कोविड-19 संक्रमित

अल्मोड़ा।  उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम कोटयूडा ब्लॉक ताकुला तहसील व जिला अल्मोड़ा में निवासरत 67 व्यक्तियों की कोरोना वायरस की टैस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिन्हें उपचार हेतु प्रोटोकाल अनुरूप बेस चिकित्सालय, अल्मोड़ा एवं कोरोना केयर सेन्टर राजस्व पुलिस एवं भूलेख प्रशिक्षण संस्थान, अल्मोड़ा में आईसोलेट किया गया है ।

उक्त ग्राम के व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाए जाने और आम जनमानस में कोविड -19 के प्रसार होने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत आप-पास के क्षेत्रों में निवासरत व्यक्तियों के स्वास्थ्य हित एवं कोविड -19 के प्रसार की रोकथाम हेतु ग्राम कोटयूडा के निवासियों को मुख्यधारा से पृथक रखा जाना आवश्यक है ।
उन्होने बताया कि कोरोना वाइरस के प्रसार, सामुदायिक संक्रमण को रोकने एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पूरब में सरहद ग्राम पाटिया, मैचोड़ा एवम होटल बुरांस, पश्चिम में सरहद ग्राम गधौली, पिल्खा तथा बिष्ट जनरल स्टोर, सिरकोट, उत्तर में स्वास्थ्य उपकेंद्र कोटयूडा तथा सरहद ग्राम पाटिया और दक्षिण में द कुमाऊं होटल तक के परिक्षेत्र को अग्रिम आदेशों तक माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।