ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

सरयू नदी में डूबने से चार युवकों की मौत

सेराघाट। सरयू नदी में डूबने से चार युवकों की मौत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सभी युवक सरयू नदी किनारे नहाने गए हुए थे। पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है। मृतक युवक गणाई व आसपास क्षेत्र के हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा मोबाइल से एक दूसरे को मृतकों की फ़ोटो सोशल मीडिया में शेयर की जा रही है। खबर यह भी आ रही है कि मृतकों की संख्या केवल चार है, एक को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुँचाया गया है। बताया जा रहा है कि पांचों युवक गणाई से दुल्हन को पहुंचाने शेरा बडौली गांव आये हुए थे। सभी युवक दुल्हन परिवार के बताए जा रहे हैं। फिलहाल अभी घटना की पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है।