ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

लक्ष्मेश्वर क्षेत्र में पाइपलाइन कार्य के चलते यातायात प्रतिबंधित रहेगा

अल्मोड़ा। बरेली-अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग पर लक्ष्मेश्वर क्षेत्र में ह्यूम पाइप डालने के कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार रात 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक बड़े वाहनों का करबला से लक्ष्मेश्वर की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

इसी अवधि में छोटे चौपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए भी गैस गोदाम तिराहे से लक्ष्मेश्वर तिराहे तक यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस, जनप्रतिनिधियों और वार्ड सदस्यों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर सहमति प्राप्त की गई है।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।