ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

कविंद्र सिंह , बिशन राम बने कोरोना वारियर

अल्मोड़ा। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा ऐसे पुलिस कार्मिक जो लाक डाउन के दौरान कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव एवं ड्यूटी लगन मेहनत से करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन के साथ.साथ मानवता का भी धर्म निभाते हुए तथा ऐसे नागरिक जो लगातार जरूरतमंदो की सहायता के साथ ही पुलिस प्रशासन के कार्यो में भी सहयोग एवं सहायता कर कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्हें प्रतिदिन कोरोना वारियर्स आफ द डे से सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में का0 कविन्द्र सिंह देऊपा सी0पी0यू0 अल्मोड़ा द्वारा लाॅकडाउन के दौरान शिखर तिराहे पर चैकिंग ड्यूटी के दौरान आने-जाने वाले लोगों को संक्रमण से बचाव की जानकारी एवं क्वारंटीन सैण्टर शिखर होटल, हौलीडे होम अल्मोड़ा जैसे संवेदनशील स्थानों पर दृढ़ता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया गया जो सराहनीय है। हो0गा0 विशन राम थाना भतरौजखान द्वारा कोरोना संक्रमण से बचने हेतु अपनी ड्यूटी का लगन व मेहनत से निर्वहन के साथ-साथ आम जन को सोशल डिस्टैसिंग, मास्क पहनने, सेनेटाईजर का प्रयोग करने के साथ-साथ आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने हतु जागरूक किया गया। दोनों कोरोना योद्वाओं को आज दिनांक. 22/07/2020 के कोरोना वारियर आफ द डे से सम्मानित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *