ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

अल्मोड़ा: बेस अस्पताल में कोरोना संक्रमित की मृत्यु

अल्मोड़ा। यहां बुधवार देर रात एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गयी। मृतक रिटायर्ड फौजी थे और उम्र लगभग 48 वर्ष थी। मूल रूप से दौलाघट निवासी संक्रमित की कल कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती किया गया था रात में उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी तो ऑक्सीजन दी गयी तथा डॉक्टर उपचार में लगे थे, हायर सेन्टर रेफेर करने की तैयारी चल रही थी इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक का नगर क्षेत्र में निवास है तथा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मृतक का अंतिम संस्कार कोविड-19 नियमानुसार होगा। बेस चिकित्सालय में कोरोना से मौत का पहला मामला है तथा अल्मोड़ा में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 4 पहुच चुकी है।