ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर 3 गिरफ्तार

अल्मोड़ा ,21 सितंबर (आरएनएस)। थाना पुलिस सोमेश्वर ने नियमों का उल्लंघन कर रहे 12 लोगों का चालान काट जुर्माना वसूला। जबकि शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि लोद में शराब पीकर आपस में झगड़ा फसाद करने और शांति भंग करने के आरोप में तीन लोगों राजेंद्र सिंह, भूपाल सिंह और मनोज सिंह निवासी लोद को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 151, 107/16 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें उप जिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इसके अलावा एक व्यक्ति को शराब पीकर शांति भंग करने के आरोप में चालान कर उससे नगद जुर्माना वसूला है। इसके अलावा थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि यातायात के नियमों के उल्लंघन पर स्कूटी संख्या युके- 01सी1858 को सीज किया गया है। जबकि एक चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर कुल 3 हजार 500 का नकद जुर्माना भी वसूला गया है।
0