ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

पहाड़ में रोडवेज बसें बढ़ाने का विरोध करेगा रोटेशन

ऋषिकेश(आरएनएस)। श्रीनगर रूट लोकल रोटेशन के अध्यक्ष पद पर भोला दत्त जोशी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और अनिल रावत को प्रभारी चुना गया। परिवहन कारोबारियों ने पहाड़ के रूट पर रोडवेज की बसों की सेवाओं को अधिक बताते हुए इसका विरोध किया। शनिवार को जीएमओयू कांपलेक्स में संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष भास्करानंद भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक हुई। लोकल रोटेशन के अध्यक्ष पद से योगेश उनियाल के त्यागपत्र देने के बाद नई जिम्मेदारी दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोनप्रयाग और गौरीकुंड में बसों का रोटेशन बनाया जाएगा। इसके लिए सभी परिवहन कंपनियों से दो-दो संचालक नियुक्त करने पर सहमति जताई गई। बैठक में कंपनियों की ओर से कहा गया कि पर्वतीय मार्गों पर परिवहन निगम की ओर से बहुत अधिक सेवा लगाई गई हैं, जिससे कंपनियों की बसों को बहुत अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके विरोध का निर्णय लिया गया। बैठक में टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष यशपाल राणा, बलवीर सिंह रौतेला, प्यार सिंह गुनसोला, जीएमओयू के अध्यक्ष गजे सिंह रौथाण, अर्जुन सिंह, कुंवर सिंह रावत, महावीर सिंह रावत, रूपकुंड के अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी, प्रदीप कनवासी, बालम सिंह मेहता, परशुराम गौड़, यातायात से निवर्तमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी, भोला दत्त जोशी, योगेश उनियाल, प्यारे लाल जुगरान आदि मौजूद रहे।