ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले

रुद्रपुर(आरएनएस)। साइबर ठगों ने उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर उसके दो बैंक खातों से 1.93 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। शम्भू सुमन सिंह पुत्र राम सिंह वैद्य निवासी वार्ड 14 किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 17 जनवरी को साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। आरोप है कि उनके एक बैंक के खाते से 88.69 हजार रुपये ऑनलाइन निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्होंने तुरंत बैंक में जाकर अपने खाते को फ्रीज करा दिया। उन्होंने जब दूसरे बैंक में जाकर अपने खाते के बारे में जानकारी ली तब उन्हें पता चला कि साइबर ठगों ने दूसरे बैंक के खाते से भी 1.05 लाख रुपये निकाल लिए। शम्भू सुमन सिंह ने आरोप लगाया कि साइबर ठगों ने उनके दो बैंक खातों से 1.93 लाख रुपये निकाल लिए। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि शम्भू सुमन सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।