ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

अवैध देशी शराब के साथ काण्डा पुलिस ने किया एक अभियुक्त गिरफ्तार

बागेश्वर(काण्डा)। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री व नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत दिनांकः 17-07-2020 को थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह थाना काण्डा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान काण्डा स्टेशन रोड जैठाई बैण्ड के समीप संदिग्ध व्यक्ति अभय शाह पुत्र विरेन्द्र लाल शाह निवासी- काण्डा पड़ाव, थाना- काण्डा, बागेश्वर से पूछताछ/चैक किये जाने पर उक्त व्यक्ति के कब्जे से अवैध 53 पव्वे देशी मसालेदार शराब बरामद की गयी। मौके से अभियुक्त अभय शाह को गिरफ्तार कर थाना हाजा में मु0अ0सं0- 28/20, धारा- 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम का विवरणः-
1- आरक्षी प्रकाश गैड़ा।
2- आरक्षी हेमन्त तिवाड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *