ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

आदित्य एल वन के प्रेक्षण पर भाजपा ने बांटी मिठाई

पिथौरागढ़। सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य एल वन के प्रेक्षण पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। भाजपा दफ्तर पर मिष्ठान वितरित कर इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना की। शनिवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य एल वन की लॉचिंग पर भाजपा ने खुशी मनाई। कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर इसरो के वैज्ञानिकों का आभार जताया। जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि चंद्रयान की सफलता के बाद आदित्य एल वन सूर्य के बाहरी हिस्से के बारे में जानकारी देगा। पूर्व की सरकारों ने इसरो को कभी उचित स्थान और महत्व नहीं दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो व अन्य संस्थाओं को प्रोत्साहित कर देश को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य किया है। इस दौरान गणेश भंडारी, विरेंद्र शाह, हरीश रावत, दीपक लोहिया, मनोज मेहता, कमल लुंठी, पूरन लाल, बलवंत महर, भूपेंद्र महर, युधिष्ठिर चंद मौजूद रहे।