ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

31 छात्रों को मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण दिया

देहरादून(आरएनएस)। एमपीजी कॉलेज मसूरी में सेवार्थ विद्यार्थी,इतिहास विभाग द्वारा दो दिवसीय कौशल विकास योजना के तहत मशरूम उत्पात प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी एवं राष्ट्रीय शोध संयोजक अर्जुन आनंद ने प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। इस प्रशिक्षण के लिए महाविद्यालय के हाईस्कूल की अंकतालिका के आधार पर 31 बच्चों का चयन किया गया, जिनका प्रशिक्षण इस दो दिवसीय कार्यशाला में किया जाएगा। उन्हें उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि सरकार द्वारा निरंतर कौशल विकास योजनाओं के तहत बहुत सारे स्वरोजगार अभियान चलाए जा रहे है और इसी कड़ी में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण भी छात्र छात्राओं को दिया जा रहा है। कार्यशाला में युवाओं को मशरूम की खेती के विषय में विस्तृत जानकारी विभाग द्वारा दी गई। युवा स्वरोजगार की और बढ़ेंगे और पलायन भी राज्य से कम होगा।
प्रशिक्षण का महत्व: राष्ट्रीय शोध संयोजक अर्जुन आनंद ने कहा कि युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए इस प्रकार की कार्यशालाओं का होना अति आवश्यक है क्योंकि आज के दौर में सभी को नौकरी मिल पाना संभव नहीं है। इसलिए युवाओं को स्वरोजगार की और अग्रसर होना पड़ेगा।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुनील पंवार, प्राध्यापक डॉ अमिताभ भट्ट ,सेवार्थ विद्यार्थी राष्ट्रीय सहसंयोजक अदिति पांथरी, प्रांत संयोजक सेवार्थ विद्यार्थी आयुष त्रिपाठी,विभाग संगठन मंत्री ,प्रमेश जोशी, चीफ मशरूम डेवलपमेंट ऑफिसर गढ़वाल जनपद हिमानी कोठारी, अपर मशरूम विकास अधिकारी देहरादून सोहिता जोशी,विनोद कंडारी,अनुज पंवार,वंश थापली,पवन, आकांक्षा,महक, प्रियांशी, रेनम,रोशन,अजय, प्रदीप ,धीरज एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक, गैर शिक्षण कर्मचारी, एवं समस्त छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।