ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

26 अप्रैल को अल्मोड़ा में रोजगार मेला, 500 ट्रेनी के पदों पर होगी भर्ती

अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मसत्तू ने बताया कि SillZdesk Pvt. Ltd. Noida द्वारा 26 अप्रैल, 2023 को प्रातः 10:30 बजे से मॉडल कैरियर सैन्टर, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन ट्रेनी के नियमित पदों हेतु किया जा रहा है, अभ्यर्थियों का चयन कम्पनी द्वारा साक्षात्कार परीक्षा के आधार पर नोएडा, रेवाड़ी, पुणे तथा बैंगलूर में कार्य करने हेतु किया जायेगा। ट्रेनी के 500 पदों हेतु शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वी, आईटीआई, बी0टेक0 (मैकेनिकल) तथा आयु सीमा 18 से 28 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अर्ह अभ्यर्थी दिनॉंक 26 अपै्रल, 2023 को प्रातः 10:00 बजे मॉडल कैरियर सेन्टर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्र, छाया प्रतियों, बायोडाटा, सीवी एवं 02 पासर्पोट साईज फाटोग्राफ के साथ उपस्थित हो सकते है इसके लिए काई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा तथा रोजगार मेले हेतु अभ्यर्थी अपना पंजीकरण www.ncs.gov.in पर अनिवार्य रूप से ऑनलाईन करें।