ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

उपजिला चिकित्सालय में तीमारदार ने प्रशिक्षु को जड़ा थप्पड़, हंगामा

विकासनगर(आरएनएस)। उप जिला अस्पताल के गुरुवार को एक महिला तीमारदार ने जमकर हंगामा किया। इमरजेंसी कक्ष में महिला मरीज के हाथ से कैनुला निकालते समय खून निकलने से वह आगबबूला हो गई। उसने कैनुला निकालने वाले प्रशिक्षु को थप्पड़ जड़ दिया। अन्य प्रशिक्षु और कर्मचारी बीच-बचाव के लिए आए तो उनके साथ ही जमकर अभद्रता की। प्रशिक्षु ने अज्ञात युवती के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े बारह बजे के करीब एक युवती और एक महिला उप जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हाथ में कैनुला निकालने आए। इमरजेंसी में तैनात प्रशिक्षु यशराज ने महिला के हाथ से कैनुला निकाला। इस दौरान कैनुला निकालते समय महिला के हाथ से खून निकल गया। जिससे युवती आग-बबूला हो गई। उसने प्रशिक्षु के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। कहने लगी कि उसे काम नहीं आता है। इसके बाद वह अस्पताल में हंगामा करने लगी। अन्य प्रशिक्षु और अस्पताल कर्मचारी ने युवती को समझाने का प्रयास किया तो उसने उनके साथ ही जमकर अभद्रता की। इसके बाद किसी तरह से युवती को बाहर निकाला गया। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया शिकायत की जांच की जा रही है।