ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

एसआईआर को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा : भाजपा

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा महानगर कार्यालय में मंगलवार को संसद में गृह मंत्री अमित शाह की ओर से चुनाव सुधार पर दिए गए उद्बोधन को वीडियो क्लिप के माध्यम से सुना गया। मंगलवार को कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने किया। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ ने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है और भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे बूथ स्तर तक मतदाता जागरूकता बढ़ाएं। कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रायपुर विधायक उमेश शर्मा, कैंट विधायक सविता कपूर और महानगर महापौर सौरभ थपलियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रश्नोत्तर सत्र में भाग लिया।इस अवसर पर दायित्वधारी राज्य मंत्री विनोद उनियाल, मधु भट्ट, भगवत प्रसाद मकवाना, श्याम अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र भसीन, महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो, संकेत नौटियाल, ओम कक्कड़, संध्या थापा, महानगर मंत्री मोहित शर्मा, जगदीश, समीर डोभाल, सुरेंद्र राणा, अक्षत जैन, उमेश तिवारी, प्रदीप कुमार, अवधेश तिवारी, बलदेव नेगी, कुलदीप पंत, यासमीन आलम खान, सुरेंद्र सुमित पांडे, राहुल लारा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।