ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

ओवरटेक के विवाद में कार सवारों ने बस चालक व उसके सहयोगियों को पीटा

रुद्रपुर(आरएनएस)। ओवरटेक करते समय बस से कार टच हो जाने पर कार सवारों ने बस चालक समेत तीन के साथ मारपीट की। बस चालक की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों को नामजद किया है। पियूष शर्मा पुत्र धर्मेश शर्मा निवासी धामपुर जिला बिजनौर यूपी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सूरज प्रकाश पुत्र मुलखराज निवासी एलायंस कालोनी रूद्रपुर की बस पर चालक है। बीती 5 अक्तूबर रात्रि लगभग सवा दस बजे वह बस लेकर किच्छा से रुद्रपुर जा रहा था। इस दौरान पीछे से तेज गति व लापरवाही चलाते हुए कार चालक ने उसकी बस को टच करते हुए ओवरटेक किया। उसने मुश्किल से अपनी बस को बचाने का प्रयास किया। कार से अंकित तिवारी निवासी लालपुर, दिवाकर भारद्वाज निवासी शिमला पिस्तौर, अंकित ठाकुर, बंटी ठाकुर, सिद्धार्थ सिंह धारदार हथियार और असलहे लेकर उतरे। आरोप है कि उन्होंने बस में घुसकर पियूष से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने अपने चार साथियों को भी मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने पियूष के मुंह में तमंचा की नाल डालकर लाठी डंडो से पीटा और बस मालिक को मौके पर बुलाने के लिए कहा। पीयूष के फोन करने पर मयंक अरोरा पुत्र अनिल अरोरा निवासी वसुन्धरा कालोनी लालपुर व गर्वित अरोरा पुत्र सुरेन्द्र पाल अरोरा निवासी किच्छा मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उन दोनों के साथ भी मारपीट की। पीयूष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।