ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

मनरेगा कर्मी 23 जून को करेंगे मुख्यमंत्री आवास कूच

उत्तरकाशी(आरएनएस)। पुरोला। मनरेगा कर्मचारी संगठन ने लंबित मांगों का निस्तारण नहीं होने पर रोष जताया। जल्द ही मांगों का निस्तारण न होने पर 23 जून को सीएम आवास कूच करने की चेतावनी दी। उन्होंने इस संबंध में बीडीओ को ज्ञापन प्रेषित किया। संगठन के पुरोला इकाई के अध्यक्ष ममराज रावत ने बताया कि मनरेगा एक महत्वपूर्ण योजना है। उत्तराखंड में लगभग 1187 कार्मिक संविदा दैनिक मस्टरोल के आधार पर विभिन्न पदों पर तैनात हैं। ये कर्मचारी पिछले 18 वर्षों से इस महत्वपूर्ण योजना को सुचारू रूप से चला रहे हैं। हालांकि उन्हें अत्यंत कम वेतन और शोषण युक्त जीवन जीना पड़ रहा है। इस सब के बावजूद उन्होंने योजना को चलाने में कोई लापरवाही नहीं बरती है। मनरेगा कर्मियों की ओर से पिछले कुछ वर्षों से लगातार नियमितीकरण और विभागीय समायोजन की मांग की जा रही है। बैठक में गणेश भट्ट, रविंद्र सिंह, संदीप बहुगुणा, गणेश, मनीष, देवराज भंडारी, विजय गण्डारी, किशन सिंह, रामलाल आदि मौजूद रहे।