ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

कर्णप्रयाग में भाजपा ने चलाया वोटर चेतना अभियान

चमोली। वोटर चेतना अभियान के तहत भाजपा ने शुक्रवार को स्थानीय महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 21 से अधिक युवाओं के फार्म संख्या छह भरकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अपील की। महाविद्यालय परिसर के पास में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि भारत आज युवाओं का देश है। और देश के विकास में युवाओं का वोटर बनकर मतदान करना जरूरी है। कहा कि युवा ही आज देश की तस्वीर और तकदीर बदल सकता है। भाजपा प्रदेश सदस्य समीर मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र की सच्ची ताकत आज जागरूक मतदाता है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने युवाओं को मतदाता और लोकतंत्र के बारे में जानकारी दी। साथ ही युवाओं से अपने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अपील की। इस दौरान 21 से अधिक युवाओं ने भाजपाइयों से फार्म छह भरे। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सुभाष चमोली, उपाध्यक्ष आलम सिंह, नगर मनोड़ी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष तेजेंद्र रावत आदि मौजूद थे।