ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

जगदगुरु शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का प्रदर्शन

ऋषिकेश(आरएनएस)।  प्रयागराज में जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जताई है। शनिवार को डोईवाला में कांग्रेसियों ने शंकराचार्य के समर्थन में दो घंटे का मौन उपवास रख विरोध दर्ज कराया। डोईवाला के नागल ज्वालापुर स्थित महादेव मंदिर प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन उपवास रखा। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य जैसे पूज्य संत के साथ दुर्व्यवहार केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संपूर्ण सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अपमान है। कांग्रेस पार्टी ऐसी घटनाओं का पुरजोर विरोध करती है और समाज में सम्मान, सौहार्द और भाईचारे की भावना को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि संत समाज का अपमान किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं किया जा सकता। यह मौन उपवास हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन मूल्यों की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस घटना पर गंभीरता और संवेदनशीलता दिखाते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। पूर्व प्रधान उमेद बोरा ने कहा कि पार्टी धर्म, संस्कृति और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। मौके पर रफल सिंह, वीरेंद्र थापा, जितेंद्र कुमार, सुनील दत्त, राजेन्द्र उपाध्याय, योगराज चंद्र बोरा, माधो सिंह, धर्मेन्द्र मुमगाई, धर्मेन्द्र बिष्ट, धन सिंह बोरा, अर्जुन लोधी, अंकित कुमार, विशाल कुमार, राहुल कुमार, आकाश कुमार, चंदर बोरा, राजपाल लोधी, युवराज आदि उपस्थित रहे।