ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

अल्मोड़ा: घर में घुसकर खुकरी से किया घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा। 8 जुलाई को कोतवाली अल्मोड़ा को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जगदीश चन्द्र निवासी तल्ला ओढ़खोला राजपुरा के घर में एक व्यक्ति के बदनीयती से घुसकर गाली गलौच करने एवं धारदार हथियार से वार कर घायल किया है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह को आरक्षी धनीराम तथा आरक्षी मनोज मेहरा के साथ मौके पर भेजा गया, तथा अभियुक्त पंकज कुमार (30 वर्ष) पुत्र हीरालाल निवासी झिरौली पालड़ी थाना झिरौली बागेश्वर को एक अवैध खुकरी के गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।