ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

पति ने पत्नी को धारदार हथियार से काटकर उतारा मौत के घाट

अल्मोड़ा। विकासखंड द्वाराहाट के बग्वालीपोखर क्षेत्र के उलेला गांव में आज एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिंता निवासी दयाकिशन जोशी (46 वर्ष) अपनी पत्नी बीना जोशी (39 वर्ष), दो बच्चों और माता के साथ लंबे समय से बजेलखत्ते में रहता था। रविवार देर रात किसी बात को लेकर पत्नी के साथ उसका झगड़ा हो गया जिसके बाद दयाकिशन ने आवेश में आकर धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी और कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पति अक्सर मारपीट भी किया करता था तथा पूर्व में बात तलाक तक जा पहुंची थी लेकिन बाद में आपसी सुलह समझौते पर मामला शांत हो गया था अब पत्नी की ही हत्या का मामला सामने आ चुका है।

आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मृतका की दो बेटियां और एक बेटा है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।