ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

चमोली में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन

अपर जिलाधिकारी ने की कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की

चमोली(आरएनएस)। अपर जिलाधिकारी, विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को ‘हर घर तिंरगा‘अभियान को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के तहत समयबद्ध कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
इस बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों को समय के अनुसार तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये जिनमें लाउडस्पीकर के माध्यम से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 14 एवं 15 अगस्त को  देशभक्ति गीत बजाने व मुख्य स्थानों पर प्रभात फेरी का आयोजन करने, शहीद पार्क में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण करने , वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम करने के निर्देश दिये गये हैं, साथ ही उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को र्स्पोट्स स्टेडियम गोपेश्वर में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एवं 14 अगस्त की सुबह क्रॉस कंट्री का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सभी सरकारी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।उन्होंने सभी विभागाध्यक्षो को कार्यक्रम के आयोजन को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंध करने के निर्देश दिए
अपर जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जनपद में तीन चरणों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा रैली, प्रदर्शनी, देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहें है।
बैठक में परियोजना निदेशक आनन्द सिंह,जिला विकास अधिकारी केके पंत,मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता,मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्मसिंह रावत,पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पाण्डेय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।