ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एकेडमी अल्मोड़ा में रोजगार मेले का करेगी आयोजन, टाटा कैपिटल हाउसिंग फाईनेंस के लिए होगा साक्षात्कार

अल्मोड़ा। सहायक क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एकेडमी द्वारा 10 अक्टूबर, 2022 का प्रातः 10:00 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा निकट पं0 जनार्दन जोशी आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयन कम्पनी द्वारा टाटा कैपिटल हाउसिंग फाईनेंस लि0 के लिए CUSTOMER RELATIONSHIP EXCUTIVE हेतु 23 पदों के लिए साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक/स्नातकोत्तर/बीसीए/एमसीए /बीबीए/एमबीए तथा आयु 18 वर्ष से 26 वर्ष है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अर्ह अभ्यर्थी 10 अक्टूबर, 2022 को प्रातः 10:00 बजे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रतियों, बायाडाटा एवं 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ उपस्थित हो सकते है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कोई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा, अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0 9871002995 में सम्पर्क कर सकते है।