ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

नशे पर प्रहार: तीन तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा। नव युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु जनपद में मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के विरूद्व पंकज भट्ट एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में आगमन के उपरांत लगातार सख्त कदम उठाते हुए नशे के सौदागरों कार्यवाही की जा रही है। सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सतर्क किया गया है।

दिनांक 07/02/2021 को एसओजी अल्मोड़ा व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नशे की तस्करी को रोकने हेतु लगातार सर्च अभियान के दौरान करबला तिराहे के वाहन चैकिंग में एक ऑल्टो यूके 02 ए- 2003 जो कि हल्द्वानी की ओर से आ रही थी चैक किये जाने पर वाहन में सवार तीन युवक पुलिस की चेकिंग से घबरा गए।
चैकिंग में इनके कब्जे से कुल- 23.26 ग्राम स्मैक ( कीमत- 2 लाख 30 हज़ार रुपये) बरामद की गई।
एसओजी प्रभारी भूपेंद्र बृजवाल ने बताया कि ये तीनों युवक बागेश्वर के रहने वाले हैं, 12वीं व 10वीं पास है, तथा घर पर ही रहते हैं, अधिक रुपये एवं अपने शौक पूरा करने के लिए स्मैक की तस्करी कर रहे थे, स्मैक हल्द्वानी बस स्टैंड के पास किसी व्यक्ति से खरीद कर ला रहे थे, जिसे युवाओं को छोटी छोटी पुड़िया बनाकर बेच देते। चैकिंग में पकड़े गए तीनों को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा- 8/21/60 एनडीपीएस अधि0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्तगणों का विवरण- विजय कुमार उम्र-23 वर्ष पुत्र तिलाराम निवासी- ग्राम – बानरी, पोस्ट- मंडलसेरा, बागेश्वर, सुनील लोहिया उम्र- 19 वर्ष पुत्र प्रकाश राम निवासी- उपरोक्त, पंकज कुमार उम्र-19 वर्ष पुत्र नंद राम, निवासी- उपरोक्त।

गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 नीरज भाकुनी एसओजी, उ0नि0 सन्तोष तिवारी प्रभारी चौकी धारानौला, का0 दिनेश नगरकोटी, एसओजी, का0 मनमोहन एसओजी शामिल रहे।