ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

महिला ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

अल्मोड़ा। आज यहाँ पांडेखोला में एक महिला (45साल) ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। हरेले के दिन 4 बच्चों के सिर से माँ का साया उठ गया। महिला के साथ घर पर उसकी दो पुत्रियां थी। सुबह जब माँ नहीं उठी तो बेटियों ने काफी आवाज करी लेकिन महिला की तरफ से कोई आवाज नहीं आयी काफी शोर पर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। पुलिस को भी इस सम्बंध में सूचना दी गयी। घटना के वक़्त मृतका के पति जो कि वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर हैं गांव गए हुए थे वह भी सुबह सूचना मिलते ही वापस आ गए। मृतका की 2 पुत्रियां जिनमें एक विवाहित है और 2 पुत्र हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है घटना स्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला। शव को पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। आत्महत्या का कारण पता नही चल पाया, मृतका शारीरिक, मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *