ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

अल्मोड़ा के दो स्काउटरों को मिली एएलटी उपाधि

अल्मोड़ा। भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान पंचमढ़ी, मध्य प्रदेश में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उत्तराखंड के चार स्काउटरों ने असिस्टेंट लीडर ट्रेनर (एएलटी) की उपाधि प्राप्त की है। यह प्रशिक्षण 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित किया गया था, जिसमें उत्तराखंड से भी स्काउट्स ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के बाद अल्मोड़ा जिले से प्रमोद चंद्र कांडपाल और हरिश चंद्र सहित चार स्काउटरों को एएलटी उपाधि प्रदान की गई। प्रमोद चंद्र कांडपाल भारत स्काउट गाइड के ब्लॉक सचिव होने के साथ राजकीय इंटर कॉलेज आरासल्पड़ में शिक्षक भी हैं, जबकि हरिश चंद्र चौखुटिया ब्लॉक में काउंसलर हैं। इनके अलावा नैनीताल जिले से भुवन चंद्र सौंठा और चमोली से दीपक पुंडीर ने भी उपाधि हासिल की। चारों स्काउटरों को एएलटी उपाधि मिलने पर स्काउट गाइड के प्रांतीय और जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक पदाधिकारियों तथा राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि ये प्रशिक्षित स्काउटर बच्चों और शिक्षकों के बीच नई ऊर्जा का संचार करने के साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में योगदान देंगे।