ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

अलकनंदा नदी में गिरा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान

चमोली(आरएनएस)।    मंगलवार रात 1 बजे बदरीनाथ हाईवे पर बिरही चाड़ा के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 100 मीटर गहरी खाई में अलकनंदा नदी में गिर गया। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई और वह सुरक्षित है। पुलिस के अनुसार चालक बलदीप कुमार निवासी मासों कफलखेत, नंदप्रयाग ने आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना देकर बताया कि बिरही चाड़ा के पास उनके ट्रक का स्टेयरिंग लॉक हो गया, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे अलकनंदा नदी में गिर गया है। ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई और वह सुरक्षित है। चालक के कथनानुसार वाहन में उसके अतिरिक्त कोई अन्य सवार नहीं था। सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली चमोली से पुलिस बल तत्काल दुर्घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। ट्रक लगभग 100 मीटर गहरी खाई में अलकनंदा नदी में गिरा हुआ है।