ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

बणसोली गांव में पुष्प वर्षा से चंडिका देवी का स्वागत

चमोली(आरएनएस)। सिमली क्षेत्र की आराध्य राजराजेश्वरी मां चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा बणसोली गांव पहुंची। इस दौरान भक्तों ने पुष्प वर्षा के साथ देवी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मां से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी लिया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और देवी के जयकारे लगाए। देवी की यात्रा नोसारी से विदा होकर बणसोली गांव पहुंची थी। जैसे ही चंडिका देवी बणसोली गांव में पहुंची तो बालिकाओं सहित ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा कर जयकारों से स्वागत किया। महिलाओं ने कीर्तन भजन करके माता के भजन गाए। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मां से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर देवी के पुजारी कांति गैरोला, ब्रह्मगुरु विशंबरदत सती, शांति गैरोला, मुकेश नेगी, सुनील रावत, प्रियांशु सगोई, दर्शन नेगी, अमन चौहान, दिनेश रावत, मनीष सगोई, पुरेंद्र नेगी, पारेश्वर कंडवाल, महिपाल नेगी, धीरेंद्र नेगी, चंदन मिंगवाल, राजेश नेगी, मदन नेगी, सिताब नेगी, जमन नेगी, दरवान मिंगवाल, विजय नेगी, राजेंद्र नेगी, ऊषा देवी, पार्वती नेगी, रामेश्वरी देवी, त्रिलोक नेगी, हरेंद्र मिंगवाल, ललिता देवी, भुवना देवी, अतुल नेगी, पुष्पा देवी सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित रहे।