ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

अल्मोड़ा: स्कूटर और कार पर झपटा तेंदुआ

 

अल्मोड़ा। जनपद में तेंदुए का आतंक कम नहीं हो रहा है। मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं अक्सर सुनाई दे रही हैं। ऐसा ही एक मामला भैंसियाछाना विकासखंड में आया है। शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे पीआरडी जवान शेर सिंह निवासी ग्राम छानी, बाड़ेछीना परिचित के साथ स्कूटर पर सवार होकर बाड़ेछीना से अपने गांव छानी को जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में शिशु मंदिर के पास तेंदुआ स्कूटर पर झपट गया। बामुश्किल स्कूटर सवार अपनी जान बचाकर स्कूटर से भागे। उसके बाद उसी मार्ग पर आ रही अन्य कार पर भी तेंदुआ झपट गया। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई। तेंदुए के इस प्रकार आक्रामक होने से ग्रामीण भय में हैं और उन्होंने प्रशासन से पिंजरा लगाने की मांग की है।