ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

नहीं थम रहा अल्मोड़ा में कटखने बन्दरों का आतंक

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में बन्दरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। लगातार कटखने बन्दर लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं। एडम्स, साईं बाबा कालोनी और रानीधारा, पांडेखोला क्षेत्र में बन्दरों का खासा आतंक है। विगत दिवस रानीधारा निवासी एक व्यक्ति को बन्दरों ने हमला कर घायल कर दिया। यहाँ एक व्यक्ति के पैर में बन्दर ने काफी काट दिया। बन्दरों की बढ़ती संख्या आने वाले दिनों में लोगों के लिए और दिक्कतें पैदा कर सकती है। सुबह और शाम के वक्त स्कूली बच्चों के लिए भी ये बन्दर आतंक का सबब बने हुए हैं। शहर में बंदरों की आबादी लगातार बढ़ते जा रही है। पूर्व में पालिका ने बन्दर पकड़ने को अभियान चलाया था लेकिन यह भी ज्यादा समय नहीं चला। दिनों दिन बंदरों की हिम्मत बढ़ती जा रही है, राह चलते बन्दर लोगों को काट रहे हैं, घरों में घुसकर खाद्य सामग्री उठा ले जा रहे हैं। वर्तमान में यदि जल्द ही प्रशासन और नगरपालिका ने इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला तो समस्या आने वाले दिनों में और गंभीर रूप ले सकती है।