ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

अल्मोड़ा: आरटीओ कार्यालय के पास सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

(illegal construction demolished on government land near rto office almora)

अवैध अतिक्रमण पर चल रहा प्रशासन का डंडा

अल्मोड़ा। आजकल पूरे प्रदेश में अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन कार्यवाही करने में लगा है। रविवार 14 मई को अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जिला प्रशासन की टीम के साथ अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाकर आरटीओ कार्यालय, अल्मोड़ा के पास राजकीय भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान एसडीएम अल्मोड़ा, सीओ अल्मोड़ा, तहसीलदार व राजस्व उपनिरीक्षक आदि मौजूद रहे।