ALT UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

Advertisement

श्रीनगर में यात्रा रूट पर जल संस्थान की ओर से तैयारियां पूरी

28 टंकियां, 33 हैंडपंप और चार वॉटर एटीएम से मिलेगा पेयजल

श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा को देखते हुए जल संस्थान की ओर से तैयारियां कर दी गई हैं। कीर्तिनगर से कलियासौड़ तक करीब 20 किमी के दायरे में जल संस्थान द्वारा 28 पानी की टंकियों और 33 हैंडपंपों से यात्रियों को हर समय पानी उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा चार वॉटर एटीएम भी जल संस्थान द्वारा लगाए गए हैं। जिसमें शुद्ध पेयजल की मॉनिटरिंग हर रोज की जाएगी।
जल संस्थान के सहायक अभियंता कृष्णकांत ने बताया कि यात्रा सीजन को देखते हुए पानी की टंकियों व हैंडपंपों पर रंग रोगन कराया गया है। जो भी टूट-फूट थी उसे भी सही कर दिया गया है। टंकियों में पानी की उपलब्धता हर समय रहेगी। उन्होंने कहा कि कीर्तिनगर से श्रीकोट तक पानी के चार वाटर एटीएम लगाए गए हैं। सभी चालू हालत में हैं और इनसे हर समय पानी यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा नगर क्षेत्र में भी पेयजल आपूर्ति सुचारू रहेगी। कहा यात्रा काल में पानी की दिक्कत नहीं होगी।